जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया इलाके की रहने वाली 45 वर्षीय सुषमा देवी आज भी रात को ठीक से सो नहीं पातीं.
रात होते ही उन्हें इस बात का डर सताने लगता है कि कहीं पाकिस्तान की तरफ़ से फिर से अंधाधुंध फ़ायरिंग न शुरू हो जाए.
वो अपने परिवार के साथ अरनिया के वॉर्ड नंबर 7 में रहती हैं.
उनके मोहल्ले में शायद ही कोई ऐसा मकान हो जहां पाकिस्तान की तरफ़ से की गई फ़ायरिंग के निशान न हों.
लगभग छह महीने पहले हुई फ़ायरिंग की वजह से छलनी हुई दीवारें आज भी उन्हें उस रात की याद दिला देती हैं जब उन्हें रातों रात अपना घर बंद करके सुरक्षित जगह पर भागना पड़ा था.
15 मई, 2018 के बाद लगभग 10 दिन तक इलाके में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे. 20 हज़ार की आबादी वाला अरनिया लगभग खाली हो गया था. दुकाने बंद हो गई थीं और बाज़ार वीरान. यहां तक कि कस्बे के पुलिस स्टेशन पर पाकिस्तान की तरफ़ से चले गोले गिरे थे. उस समय आधा दर्जन से ज़्यादा लोगों की उसी इलाके में मौत हो गई थी और 50 से ज़्यादा लोग गोलीबारी में घायल हुए थे.
अपने घर के आंगन में बैठी सुषमा देवी ने बीबीसी हिंदी को बताया, "हमें आज भी डर लगता है. पता नहीं कब सीमा पार से गोले बरसने शुरू हो जायेंगे. हमें सुरक्षित स्थानों पर जाने का समय भी मिलेगा या नहीं."
इस साल गर्मियों में उनके घर के आसपास के इलाकों को पाकिस्तान ने बार-बार निशाना बनाया और अंधाधुंध गोले बरसाए.
सुषमा देवी ने बताया, "जब मेरे इलाके में लगातार फ़ायरिंग चल रही थी तब मैंने भी अपना घर छोड़ पीछे रिश्तेदार के घर जाने का फैसला लिया. जब मैं घर के दरवाजे पर ताला लगा रही थी तो उसी वक़्त दो मोर्टार शेल हमारे घर में आ कर फटे. हम बड़ी मुश्किल से वहां से जान बचा कर भागे. अगर पास में कोई बंकर होता तो हम कम से कम यहीं पास में रह कर अपनी जान बचा सकते थे, लेकिन यहां ऐसा कोई इंतज़ाम नहीं था.''
सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सुषमा देवी कहती हैं, "हम लम्बे समय से सुन रहे हैं कि सरकार हमें सुरक्षित स्थानों पर बंकर बना कर देगी, लेकिन हमारे घर के आसपास अभी तक एक भी बंकर नहीं बनाया गया है.
उन्होंने बताया, "हमारे घर से कम से कम दो किलोमीटर दूर दो बंकर बनाने का कम शुरू हुआ है, लेकिन वो भी किसी काम के नहीं. दो बंकर के अन्दर कितने लोग अपनी जान बचाने के लिए रह सकेंगे."
Sunday, November 25, 2018
Wednesday, November 7, 2018
यूपी के फैजाबाद के बाद गुजरात के इस शहर का बदल सकता है नाम!
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के मंगलवार को फैजाबाद का नाम अयोध्या करने का फैसला किया है। इसके बाद कई शहरों और सड़कों के नाम बदलने की मांग भी उठने लगी है। इस कड़ी में अब गुजरात के अहमदाबाद का नाम भी जुड़ सकता है।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल ने कहा है कि पिछले काफी समय से अहमदाबाद का नाम बदलने की मांग की जा रही है। अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने की मांग हो रही है। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई को पूरा करने में हमें लोगों का सहयोग मिला तो हम नाम बदलने को तैयार हैं।
नितिन भाई पटेल ने कहा कि लोग अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सही समय आएगा तो इसे बदल दिया जाएगा।
अयोध्या में राम के नाम पर एयरपोर्ट, दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज
आपको बता दें कि इससे पहले 15 अक्टूबर को इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया गया था। यह मांग काफी समय से उठ रही थी मगर कभी इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया। जब मार्च 2017 को योगी सरकार उत्तर प्रदेश में आई तो उन्होंने यह वादा भी किया कि वे इलाहाबाद प्रयागराज कर देंगे। इसके बाद कई संतों ने उन्हें उनके वादे को याद दियाला। इलाहाबाद में मुख्यमंत्री ने इस घोषणा को अमली जामा पहनाने की शुरुआत कर दी थी।
कब बदला नाम
अकबरनामा और आईने अकबरी व अन्य मुगलकालीन ऐतिहासिक पुस्तकों से ज्ञात होता है कि अकबर ने सन 1575 के आसपास प्रयागराज में किले की नींव रखी। उसने यहां नया नगर बसाया जिसका नाम उसने इलाहाबाद रखा। उसके पहले तक इसे प्रयागराज के ही नाम से जाना जाता था।
26 सौ साल में आठ बार बदला गोरखपुर का नाम
ऐसे बदलता है शहर का नाम
- किसी शहर के स्थानीय लोग या जनप्रतिनिधि नाम बदलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे
- राज्य मंत्रिमंडल प्रस्ताव पर विचार करती है और मंजूरी देने के बाद राज्यपाल की सहमति को भेजती है
- राज्यपाल प्रस्ताव पर अनुंशसा देने के साथ अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजता है
- गृहमंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार नाम बदलने की अधिसूचना जारी करती है

अयोध्या में राममंदिर था, है और मंदिर ही रहेगा: सीएम योगी आदित्यनाथ
पीएम नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपावली मनाई और श्री राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला का दर्शन किए। सीएम मुख्यमंत्री योगी ने दिवाली के पर्व के उल्लास के बीच अयोध्या के कई प्रमुख आश्रमों में जाकर शीर्ष हिन्दू धर्माचार्यों से मुलाकात की और संत महंतों को दीपोत्सव की बधाई दी। साथ ही रामजन्म भूमि में विराजमान रामलला, हनुमानगढ़ी और कनक भवन में दर्शन पूजन किया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की विशाल मूर्ति स्थापित करेंगे। मूर्ति स्थापना को लेकर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि पूजनीय मूर्ति तो मंदिर में होगी और स्मरणीय मूर्ति बाहर बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या भगवान श्रीराम एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर था, मंदिर है और मंदिर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि इच्छा रहती है जब अयोध्या आऊं रामलला के दर्शन करूं। उन्होंने कहा कि मदिर पर कोई न कोई निर्णय जल्द आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सँवैधानिक दायरे में राम मंदिर निर्माण होगा।
वनटांगियों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ, इन योजनाओं का किया लोकार्पण
उन्होंने कहा कि अयोध्या को दुनिया की बेहतरीन नगरी के रूप मेँ विकसित किया जा रहा है। एक दिन पहले छोटी दीपावली पर फैज़ाबाद जिले का नाम अयोध्या किए जाने की सौगात देने वाले सीएम ने दीपावली पर अयोध्या को कुछ और सौगातें दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंचकोशी, और चौदहकोशी परिक्रमा मार्ग का विकास होगा। अयोध्या की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
26 सौ साल में आठ बार बदला गोरखपुर का नाम
उन्होंने कहा कि अयोध्या में सफाई और सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है, इसके उपाय किये जा रहे हैं। सरयू नदी को 'नमामि गंगे' योजना में डैम बनाकर स्वच्छ किया जाएगा। राम की पैड़ी में निर्मल-अविरल जल बहेगा।श्
आज है दिवाली। दिवाली का मजा पकवानों, रौशनी और रंगोली से है। आज सभी अपने घरों में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए रंगोली बनाते हैं। क्योंकि माना जाता है कि शुभ अवसरों पर रंगोली बनाने से सौभाग्य बढता है। ग्रीन दिवाली मना रहे हैं तो फूलों की रंगोली सबसे बेहतर रहती है। वहीं रंग बिरंगी रंगोली बहुत ही पसंद की जाती हैं। यहां हम आपके दिखा रहे हैं रंगोली की तस्वीरें जिन्हें देखकर आप असानी से और शानदार रंगोली अपने घरों में सजा सकेंगे।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी भले ही दिसंबर में हो लेकिन शादी का जश्न अभी से शुरू हो चुका है। पहले तो प्रियंका का ग्रैंड ब्राइडल शॉवर हुआ, फिर बैचलरेट पार्टी और अब पीसी ने अपनी गर्ल गैंग के साथ एक पजामा पार्टी भी की। जिसमें उनकी खास सहेलियों के अलावा होने वाली जेठानी सोफी टर्नर (गेम ऑफ थ्रोन्स एक्ट्रेस), बहन परिणीति चोपड़ा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी शामिल हुईं। ईशा की शादी भी अगले महीने होने वाली है। वैसे प्रियंका की पजामा पार्टी की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पजामा पहने हुए ये लेडीज काफी क्यूट लग रही हैं।

Monday, November 5, 2018
भीख’ मांगने पर फिर उड़ा पाकिस्तान का मजाक!
पाकिस्तान कोई न कोई ऐसी हरकत कर देता है जिससे दुनिया भर में उसकी कभी आलोचना होती है या फिर उसका मजाक बनता है. ताजा मामला पहली बार चीन पहुंचे पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से जुड़ा है.
दरअसल चीन पहुंचे इमरान बीजिंग में भाषण दे रहे थे. पीटीवी ने अपने प्रधानमंत्री का यह भाषण लाइव दिखाया. चूक यहीं हुई. लाइव प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर बीजिंग की जगह बेगिंग लिखा आ गया. यह चूक 20 सेकेंड तक स्क्रीन पर रही. इस गलती पर पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ रहा है.
गौरतलब है कि पीएम बनने के बाद से इमरान दुनिया भर में अपने मुल्क की गरीबी का रोना रो रहे हैं. गरीबी दूर करने के लिए उन्होंने जहां तमाम खर्चों में कटौती की कोशिश की है, वहीं पीएम हाउस में मौजूद कार से लेकर भैंसें तक नीलाम कर दी गईं थीं.
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल में इमरान खान के भाषण के लाइव प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर ‘बेगिंग’ (भीख मांगना) लिखने के लिये पीटीवी ने माफी मांगी है.
इमरान आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान के लिए आर्थिक पैकेज सुनिश्चित करने के इरादे से चीन की आधिकारिक यात्रा पर गए थे.
‘पीटीवी न्यूज’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया, ‘चीन की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री के संबोधन के आज सीधे प्रसारण के दौरान वर्तनी से संबंधित गलती हुई. यह गलती करीब 20 सेकंड तक बनी रही, जिसे बाद में हटा लिया गया. इस घटना पर हमें खेद है. संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.’
स्थानीय मीडिया के अनुसार यह चूक इसलिए भी खासतौर पर मजाक का पात्र बन गयी क्योंकि खान आसन्न आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को इस संकट से उबारने की अपनी कोशिश के तहत चीन की यात्रा कर रहे हैं.
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ‘पीटीवी’ द्वारा दिखाये गये डेटलाइन स्लग (जगह का नाम) को लेकर हुई व्यापक आलोचना के संदर्भ में जांच के आदेश दिये हैं.
पीटीवी की इस चूक की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई. पाकिस्तान में ट्विटर पर #बेगिंग के साथ पोस्ट किये गये इसके स्क्रीनशॉट ट्रेंड कर रहे थे.
अपनी यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से खान की बातचीत का मुख्य फोकस आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिये चीन से कर्ज मांगना था.
बहरहाल चीन ने कहा कि वह पाकिस्तान को आवश्यक सहयोग करेगा. ऐसी सूचना है कि चीन ने पाकिस्तान को छह अरब डॉलर की सहायता राशि देने की प्रतिबद्धता जतायी है, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Subscribe to:
Posts (Atom)