Wednesday, November 7, 2018

यूपी के फैजाबाद के बाद गुजरात के इस शहर का बदल सकता है नाम!

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के मंगलवार को फैजाबाद का नाम अयोध्या करने का फैसला किया है। इसके बाद कई शहरों और सड़कों के नाम बदलने की मांग भी उठने लगी है। इस कड़ी में अब गुजरात के अहमदाबाद का नाम भी जुड़ सकता है।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल ने कहा है कि पिछले काफी समय से अहमदाबाद का नाम बदलने की मांग की जा रही है। अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने की मांग हो रही है। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई को पूरा करने में हमें लोगों का सहयोग मिला तो हम नाम बदलने को तैयार हैं। 

नितिन भाई पटेल ने कहा कि लोग अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सही समय आएगा तो इसे बदल दिया जाएगा।

अयोध्या में राम के नाम पर एयरपोर्ट, दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज

आपको बता दें कि इससे पहले 15 अक्टूबर को इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया गया था। यह मांग काफी समय से उठ रही थी मगर कभी इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया। जब मार्च 2017 को योगी सरकार उत्तर प्रदेश में आई तो उन्होंने यह वादा भी किया कि वे इलाहाबाद प्रयागराज कर देंगे। इसके बाद कई संतों ने उन्हें उनके वादे को याद दियाला। इलाहाबाद में मुख्यमंत्री ने इस घोषणा को अमली जामा पहनाने की शुरुआत कर दी थी।

कब बदला नाम
अकबरनामा और आईने अकबरी व अन्य मुगलकालीन ऐतिहासिक पुस्तकों से ज्ञात होता है कि अकबर ने सन 1575 के आसपास प्रयागराज में किले की नींव रखी। उसने यहां नया नगर बसाया जिसका नाम उसने इलाहाबाद रखा। उसके पहले तक इसे प्रयागराज के ही नाम से जाना जाता था। 

26 सौ साल में आठ बार बदला गोरखपुर का नाम 

ऐसे बदलता है शहर का नाम
- किसी शहर के स्थानीय लोग या जनप्रतिनिधि नाम बदलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे
- राज्य मंत्रिमंडल प्रस्ताव पर विचार करती है और मंजूरी देने के बाद राज्यपाल की सहमति को भेजती है
- राज्यपाल प्रस्ताव पर अनुंशसा देने के साथ अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजता है
- गृहमंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार नाम बदलने की अधिसूचना जारी करती है

No comments:

Post a Comment